न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : एसएसबी जवानों द्वारा सीमा पर की गई पैदल गस्ती, चप्पे चप्पे पर नजर रख रहे हैं जवान

किशनगंज /गलगलिया /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी प्रखंड के बिन्नाबाड़ी पंचायत अंतगर्त डांगुजोत स्थित भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी (सशस्त्र बीमा बल ) की 41 वीं वाहिनी के बी कम्पनी डांगुजोत कैम्प के जवानों ने सोमवार को पैदल गश्त कर भारत नेपाल सीमा पर स्थित पिलरों का चेकिंग किया . इस संबंध में एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि भारत – नेपाल सीमा पर स्थित भारतीय पिलरों का निरीक्षण किया गया . उन्होंने कहा आए दिन भारत नेपाल सीमा पर स्थित पिलरों की चेकिंग कर जांच पड़ताल की जाती है . ताकि सीमा पर स्थित भारतीय पीलर की स्थिति ठीक ठाक है या फिर नहीं इसलिए समय – समय पर सीमा पर स्थित भारतीयों पीलर की चेकिंग की जाती है .

इसके मद्देनजर सोमवार को भी गश्त के माध्यम से भारतीय पिलरों की चेकिंग की गई . साथ ही सीमा पर किसी भी प्रकार के गलत मंसूबों को बल देने वालों के मनोबल को कुचलने को लेकर गश्त किया गया है. ताकि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके.

एसएसबी के अधिकारी ने कहा भारत-नेपाल सीमा की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ कार्य करना और सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी जवान को चौकस रहकर चुनौती से निपटने की नसीहत दी गई. एसएसबी के अधिकारी ने कहा भारत – नेपाल सीमा के क्षेत्रों पर गश्त बढ़ा दी गई है और सीमा पर चोरी छिपे हो रहे तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी अपनी पूरी तरह से पैनी नजर बनाए हुए हैं.

साथ ही अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तरह से सख्त पहरा रखा जा रहा है. इस दिन बी कम्पनी डांगुजोत कैम्प के इंस्पेक्टर प्रेम थिनले , एसआई प्रदीप दे व निधि पाल सहित एसएसबी जवान शामिल थे .

Share this news

Leave a Comment