न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ट्रेन से कटकर ननद – भौजाई की मौत,परिजनों को पसरा मातम

शव लेकर घर गये परिजन

देवीपुर गोलइयां धार के समीप डाउन ट्रैक पर हुआ हादसा

घास काटकर लौटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से हुई हादसा

कुरसेला /कटिहार – कटिहार-बरौनी रेलखंड पर कुरसेला और बखरी स्टेशन के बीच देवीपुर गोलइयां धार के समीप डाउन रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से कटकर दो महिला की मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवीपुर निवासी राजीव मंडल की पत्नी रानी देवी (35) और लूरो मंडल की पत्नी गुंजा देवी (38) के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्ते के ननद-भौजाई है।

घटना के बाद परिजन दोनों के शव अपने साथ घर ले गए। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों महिला गोलइयां धार के समीप घास काटने गई थी। घास लेकर घर लौटने के दौरान वे रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान डाउन ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। घटनास्थल के समीप लोगों की भीड़ जुटने लगी।

हालांकि लोगों के पहुंचने से पहले ही परिजन दोनों महिलाओं के शव लेकर वहां से चले गए। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं दोनों महिलाओं की मौत से गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद पुलिस भी मामले की जानकारी जुटा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस अग्रेत्तर कार्यवाई में जुटी थी।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देवीपुर के समीप ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हुई है। दोनों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों को समझाया बुझाया जा रहा है।

Share this news

Leave a Comment