न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

स्थानान्तरण पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों को दी गई विदाई

डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र अवस्थित +2 सदानंद उच्च विद्यालय डुमरिया के प्रधानाध्यापक डा.राघवेन्द्र कुमार झा सहित चार शिक्षकों का स्थान्तरण होने पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गई।विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य रामानंद झा की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से उन्हे फूल माला पहनाकर और बूके एवं अन्य उपहार देकर विदाई दी। तो वहीं उनके कार्यकाल की प्रशंसा की।

सहयोगी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्रभारी डा.राघवेन्द्र कुमार झा को अपना अभिभावक बताते हुए कहा कि निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बरतने पर जहां डांटने थे तो वहीं दी गीजिम्मेवारी निभाने पर स्नेह भी देते थे।उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन सहयोगियों से राय-विचार लेकर पूर्ण पारदर्शिता के किया।की छात्र-छात्राओं ने भी उनके अध्यापन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी कमी खलेगी।

डा.झा ने रुंध गले से कार्यकाल के दौरान उनके व्यवहार से किसी के आहत होने के लिए सहयोगियों से क्षमा याचना करते हुए कहा कि इस विद्यालय का कार्यकाल सहयोगियों से मिले सहयोग और प्यार के लिए आजीवन यादगार बना रहेगा।उन्होंने अपना प्रभार वरीय शिक्षक मो.राजीव आलम को सौंपकर आदर्श उच्च विद्यालय कटिहार में योगदान के लिए विरमित हो गये।

स्थानांतरित होने वालों अन्य में उर्दू शिक्षक मो.हसीबुर रहमान, वाणिज्य शिक्षक राजीव कुमार झा एवं संगीत शिक्षक तारिक अनवर शामिल हैं।इस दौरान शिक्षक शशांक शेखर, निरंजन कुमार सिंह,सुनील कुमार झा,रंजीत कुमार मंडल,अनिल कुमार सिंह, कुमार प्रत्युष, अमृतांश गुप्ता,चिराग आलम,शारिक अनवर,पुस्तकाध्यक्ष मो.तस्लीम अख्तर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका, शिक्षकेत्तर कर्मी,छात्र-छात्रा व अभिभावक मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment