न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिजली हादसे के बाद डोहाबाड़ी पहुंचे विधायक कमरुल होदा, पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों से की मुलाकात

किशनगंज/प्रतिनिधि

पोठिया प्रखंड की जहांगीरपुर पंचायत स्थित डोहाबाड़ी आदिवासी टोला में धान कटाई के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान शिवचरण पहान, उपेन पहान और मानसी देवी के रूप में हुई है। घटना 25 नवंबर की बताई जा रही है।

हादसे के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिवचरण पहान का इलाज सिलीगुड़ी में चल रहा है, जबकि उपेन पहान और मानसी देवी इस्लामपुर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद किशनगंज विधायक कमरुल होदा डोहाबाड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर घायलों का हालचाल जाना तथा घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान विधायक ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और नियमानुसार उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया।

विधायक ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को विधानसभा क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों की पहचान कर उन्हें अविलंब बदलने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिजली तारों की खराब स्थिति के कारण भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं न हों, इसके लिए विभाग को गंभीरता से काम करना चाहिए।

Share this news

Leave a Comment