ठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह
सीमा जागरण मंच की तीन जिलों की विचार गोष्ठी किशनगंज जिले के ठाकुरगंज स्थित जैन भवन में आयोजित की गई। गोष्ठी में किशनगंज, अररिया एवं सुपौल जिले के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय संयोजक मुरलीधर जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद सीमा जागरण मंच के गीत के साथ गोष्ठी की शुरुआत हुई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय संयोजक मुरलीधर जी ने कहा कि सीमा जागरण मंच सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों के बीच राष्ट्रीय चेतना जगाने का कार्य करता है। संगठन का प्रमुख उद्देश्य सीमा सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास तथा सीमा के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1985 से यह संगठन देश की सीमाओं की सुरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण के लिए समाज के सहयोग से कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय चेतना का प्रसार करना, सीमा प्रहरियों एवं सीमांत क्षेत्रों के नागरिकों के प्रति समाज में सम्मान और आदर का भाव विकसित करना है। मंच देश के विभिन्न सीमावर्ती राज्यों में सक्रिय रहकर सीमा सुरक्षा, सामरिक महत्व तथा पलायन जैसी समस्याओं को लेकर वैचारिक एवं सामाजिक स्तर पर कार्य करता है।
हरगौरी मंदिर और भारत-नेपाल सीमा का किया भ्रमण
कार्यक्रम से पूर्व अखिल भारतीय संयोजक मुरलीधर जी ने ठाकुरगंज की ऐतिहासिक धरोहर श्री हरगौरी मंदिर एवं भातडाला पोखर का दर्शन किया। इसके पश्चात वे भारत-नेपाल सीमा स्थित गलगलिया पहुंचे, जहां उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों से मुलाकात की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री धीरज जायसवाल, प्रदेश मंत्री घनश्याम प्रसाद, जिलाध्यक्ष राजीव दास, जिला संयोजक बुलेन सिंह, जिला महामंत्री नवीन मल्लाह, उदय ठाकुर, आरएसएस के जिला कार्यवाह हरदेव नारायण, वरिष्ठ अधिकारी नगराज नखत, नगर कार्यवाह शिवशंकर महतो, नगर संयोजक पंकज गुप्ता, प्रखंड संयोजक पांडव झा, मंच के पूर्व सदस्य एवं पार्षद अमित सिन्हा, अनिल महाराज, बिजली सिंह, दीना शर्मा, प्रदीप सिंह, विजय साह, राजेश करनानी, द्रप लाल सिंह, दीपक सहनी, शिवा पासवान, गौरव गुप्ता, मुकेश हेमब्रम, पप्पू तिवारी, माधव त्रिपाठी, सुनील सहनी, मनोज सिंह, द्रौपदी देवी, रीना कर्मकार, अंजलि मंडल, मीरा चौधरी, अनु गुप्ता, चंदना मजूमदार एवं सिकंदर पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।