न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

रामपुर पंचायत में डीएम ने लगाई संध्या चौपाल,ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, दो टीबी मरीजों को बांटी स्वास्थ्य किट

कोढ़ा/कटिहार – प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी।मौके पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। वहीं, जीविका समूह से जुड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए प्रेरित किया।चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल एवं बेहतर पोषण के उद्देश्य से दो टीबी मरीजों के बीच स्वास्थ्य किट का वितरण किया।

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ सूरज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुलचंद्र चौधरी, डीआरडीए निदेशक सूदामा प्रसाद सिंह, ओएसडी अभिषेक रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित आदि मौजूद रहे ।

Share this news

Leave a Comment