न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल,किशोर के इलाज में देरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताया विरोध,नगर परिषद अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान ने दी तालाबंदी की चेतावनी

किशनगंज/मनोवर आलम

किशनगंज सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इलाज के लिए पहुंचे 17 वर्षीय किशोर को करीब पांच घंटे तक भर्ती रखने के बावजूद इलाज शुरू नहीं होने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।


मामले की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान और जदयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद भी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया।
बताया जाता है कि खगड़ा पासवान टोला निवासी संतोष पासवान के पुत्र सागर कुमार पासवान कई बीमारियों से ग्रसित हैं। गुरुवार सुबह उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि पांच घंटे तक इलाज के लिए भटकने के बावजूद कोई पहल नहीं हुई।

वहीं नगर परिषद अध्यक्ष ने अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर तालाबंदी कर हड़ताल पर बैठने तथा जन आंदोलन करने की चेतावनी दी।

हंगामे के बाद अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मंजर आलम ने तत्काल किशोर का इलाज शुरू करवाया और मामले की जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। वही जदयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने मौके से सिविल सर्जन से संपर्क करने का प्रयास किया परंतु सिविल सर्जन का सरकारी मोबाइल बंद रहने के उपरांत उन्होंने जिला पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर घटना की जानकारी देते हुए दोषी कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग किया।

Share this news

Leave a Comment