पांजीपाड़ा से पुष्पा बस के जरिए पूर्णिया ले जा रहा था शराब
सागर चंद्रा/किशनगंज
फरिंगगोला चेकपोस्ट पर जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 9 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्णिया निवासी गणपत कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पांजीपाड़ा से पुष्पा बस के जरिए शराब लेकर पूर्णिया जा रहा था। इसी दौरान फरिंगगोला चेकपोस्ट पर जांच के क्रम में उसे शराब के साथ पकड़ लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।