बारसोई /कटिहार – बिहार प्रशासनिक सेवा के कैडर पुनर्संरचना के तहत राजस्व सेवा के पदों को शामिल किए जाने के निर्णय के विरोध में बुधवार को बारसोई अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साहा एवं प्रखंड राजस्व अधिकारी सोनू कुमार तथा कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। अंचलाधिकारी श्याम सुंदर साह ने बताया कि बिहार राजस्व सेवा संघ के आह्वान पर वे लोग सांकेतिक विरोध करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं।संघ की 16 नवंबर को हुई केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस निर्णय का सर्वसम्मति से विरोध किया गया।
संघ के अनुसार डीसीएलआर एवं बिहार राजस्व सेवा के अन्य पद राजस्व अधिकारियों के लिए सुरक्षित हैं। इसके बावजूद 9 नवंबर 2026 को जारी बिहार सरकार के गजट में इन पदों को बिहार प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत शामिल किया गया है।इसके विरोध में संघ ने 18 एवं 19 नवंबर को राज्यभर के राजस्व अधिकारियों से काला बिल्ला अथवा काला कपड़ा बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।
साथ ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सामान्य प्रशासन विभाग तथा मुख्यमंत्री सचिवालय को विरोध पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया है।संघ ने 22 नवंबर को वार्षिक सामान्य बैठक एजीएम आयोजित करने का भी निर्णय लिया है। बैठक में संगठन की मजबूती नए सदस्यों की सदस्यता एवं राजस्व अधिकारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। संघ ने सरकार से कैडर पुनर्संरचना के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।