न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अनियंत्रित बाइक घुसा श्राद्ध पंडाल में एक घायल

प्राणपुर /कटिहार-प्राणपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क स्थित प्राणपुर चौक के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर श्राद्ध पंडाल में घुस गया। जिससे पंडाल में खड़े त्रिदेव साह (35) गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को उपचार के लिए प्राणपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों की टीम ने उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा।

विदित हो कि एनएच 31 सड़क किनारे घायल युवक के माता का श्राद्ध का कार्यक्रम चल रहा था। पंडाल भी बना हुआ था। लाभा की ओर तेज रफ्तार से जा रहा एक बाइक अनियंत्रित होकर अचानक बाइक लेकर पंडाल में प्रवेश कर गया।

जिसमें त्रिदेव साह नामक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पाकर प्राणपुर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर बाइक चालक को अपने कब्जे में लेते हुए घायल को इलाज के लिए भेजा। थोड़ी देर के लिए उक्त घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

Share this news

Leave a Comment