बारसोई/कटिहार – आबादपुर पुलिस ने 10.57 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार किया । जानकारी के अनुसार देर रात को आबादपुर थाना अंतर्गत रात्रि में वाहन चेकिंग के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।जिसके पास से स्मैक बरामद हुई। उस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आबादपुर थाना अध्यक्ष शादाब अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पश्चिम बंगाल से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर स्मैक लेकर आ रहा है।
तुरंत गश्ती दल चिन्हित स्थान पर पहुंचकर उसे व्यक्ति का इंतजार करते रहा तभी एक व्यक्ति बंगाल की ओर से मोटरसाइकिल से स्मैक लेकर आ रहा है। तुरंत पुलिस ने उसे व्यक्ति को पूछताछ एवं मोटरसाइकिल का तलाशी ली गई ।
जिसकी पहचान मोहम्मद फैयाज ( 32) पिता फरीद अली ग्राम बल्दियागाछी थाना आबादपुर जिला कटिहार के रुप में हुई। जिसे काजीटोला बैराखोर पक्की सड़क से 10.57 ग्राम स्मैक 560 रुपया,एक आईफोन मोबाइल तथा एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।