न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चोरी मामले का फरार आरोपी लोहागाड़ा हाट के पास से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

निसार अहमद/बहादुरगंज / किशनगंज

बहादुरगंज थाना की पुलिस ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिलासी वार्ड संख्या 07 निवासी मो. अलमास पिता- इब्राहिम के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब तीन माह पूर्व बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गुआबारी वार्ड संख्या 10 निवासी रोजी बेगम पति- अशफाक आलम के घर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था और मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर बहादुरगंज थाना में कांड संख्या 502/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था।


घटना के कुछ ही दिनों बाद पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मो. अलमास अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने लोहागाड़ा हाट के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया।

Share this news

Leave a Comment