न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोचाधामन में शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ छठ महापर्व,श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्ध्य किया अर्पित

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड क्षेत्र में उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पर्व संपन्न हो गया।छठ पूजा को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह व उमंग का माहौल रहा।

प्रखंड के कन्हैयाबाड़ी, धनपुरा, मस्तान चौक, बिशनपुर, अलता सहित विभिन्न छठ घाटों पर छठव्रतियों ने अस्त चलगामि सूर्य और उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर सुख शांति समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की कामना की।

इस चार दिवसीय अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल रहा। बनारस से आए टीम के द्वारा बिशनपुर में गंगा आरती का आयोजन किया गया।


छठ पूजा को लेकर बीडीओ श्रीराम पासवान सीओ सादी रऊफ, थाना अध्यक्ष इजहार आलम, बिशनपुर थाना अध्यक्ष राजू कुमार धनपुरा पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार सदल बल के साथ विधि व्यवस्था को लेकर सक्रिय रहे।

सौहार्दपूर्ण माहौल में छठ पूजा संपन्न कराए जाने को लेकर संबंधित पंचायत के मुखिया वार्ड सदस्य एवं समाज के प्रबुद्ध लोग भी छठ घाटों पर पहुंचकर लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी।

Share this news

Leave a Comment