न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गलगलिया घोषपाड़ा में धूमधाम से मनी दीपावली एवं काली पूजा, भव्य पंडाल में उमड़े श्रद्धालु।

किशनगंज /विजय कुमार साह

किशनगंज जिले के गलगलिया स्थित घोषपाड़ा में दीपावली एवं काली पूजा के पावन अवसर पर भव्य पंडाल का निर्माण कर मां काली की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। आकर्षक ढंग से सजाए गए पूजा पंडाल में मां काली के दर्शन एवं पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही।

पूजा आयोजन समिति के सदस्य गौतम घोष, जगन्नाथ घोष, भोम्बोल घोष, बबलू सहनी एवं सुमित घोष ने बताया कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।


समिति के सदस्यों ने बताया कि दीपावली एवं मां काली की पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। सभी के सहयोग और सहभागिता से पर्व को हर्षोल्लास, आपसी सौहार्द एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उल्लास के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया।

Share this news

Leave a Comment