न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

तीन दिवसीय काली पूजा का हुआ शुभारंभ

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के कामत टोला में तीन दिवसीय काली पूजा का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह,जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद,पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान,समाजसेवी भोला साह,उप सरपंच रमेश चंद्र यादव,पूर्व सरपंच जितेंद्र पासवान,सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय यादव,खुर्शीद आलम उर्फ टिंकू,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंद्रशेखर पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह ने कहा कि समाजसेवी भोला साह एवं पूर्व सरपंच जितेंद्र पासवान की अगुवाई में हर साल की तरह इस साल भी सार्वजनिक काली मंदिर चित्तौड़िया में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की जा रही हैं।

वहीं तीन रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन दिखाकर दर्शकों का मंत्र मुग्ध करेंगे। वहीं समाजसेवी भोला साह ने मेला देखने आए दर्शकों को कहा कि तीन रात्रि बंगाल के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन दिखाएंगे लोग नशा भांग कर मेला देखने नहीं आए। इस अवसर पर सावन कुमार सहित कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment