न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

डॉ. दिलीप जायसवाल की पहल पर ऐतिहासिक बूढ़ी काली मंदिर के 125वें मेले के लिए 2.75 लाख रुपये स्वीकृत

किशनगंज की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में मंत्री की पहल, बिहार सरकार ने जारी किया आधिकारिक आदेश

किशनगंज: शहर के लाइनपाड़ा स्थित ऐतिहासिक बूढ़ी काली मंदिर में आयोजित होने वाले 125वें काली पूजा मेला, 2026 के आयोजन को लेकर बिहार सरकार ने 2 लाख 75 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की पहल पर मिली इस स्वीकृति को किशनगंज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मेला आयोजन एवं व्यवस्था के मद में 2,75,000 रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।जिसके बाद आयोजकों में हर्ष का माहौल है।

गौरतलब हो कि मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल किशनगंज की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े आयोजनों को लेकर लगातार सक्रिय रहे हैं। बूढ़ी काली मंदिर का 125वां काली पूजा मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि शहर की वर्षों पुरानी परंपरा, आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सरकारी स्तर पर आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना स्थानीय धार्मिक विरासत के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

विभागीय आदेश के अनुसार स्वीकृत राशि का उपयोग निर्धारित मदों में ही किया जाएगा। राशि की निकासी CFMS 2.0 के माध्यम से आवंटन के बाद होगी। साथ ही व्यय का उपयोगिता प्रमाण पत्र तीन महीने के भीतर विभाग को उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है।

Share this news

Leave a Comment