डंडखोरा/ कटिहार- थाना क्षेत्र अन्तर्गत रतनपुरा से बीते दिन हुए चोरी कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया।पुलिस ने चोरी किया गया मोबाइल के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि पुलिस ने आसूचना संग्रह कर चोरी के मोबाइल के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है।
जिसकी पहचान मो. इरशाद (19 ) पिता-मो. सलाउद्दीन एवं मो. मासूम (22),पिता- मो. जब्बार दोनों ग्राम गरभेली, थाना मुफ्फसिल जिला- कटिहार के रुप में हुई है।
उन्होने बताया कि थाना में इनके विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रेतर करवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस दौरान अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह मौजूद रहे।