न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 328 लाभुकों को मिला स्वीकृति पत्र

महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ,पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, उप महापौर मंजूर खान एवं नगर आयुक्त संतोष कुमार ने किया वितरण

लाभुकों के चेहरे पर दिखी खुशी

कटिहार – नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत नगर निगम कटिहार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण समारोह का आयोजन टाऊन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने की। समारोह में कुल 328 लाभुकों के बीच आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गये।

इस अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सभी वार्ड के पार्षद तथा नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य प्रमोद महतो, आलोक वर्मा,निक्कू सिंह,जिम्मी प्रकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मौके पर नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराकर उनके आवास के सपने को साकार करना है।

स्वीकृति पत्र मिलने से लाभुकों में खुशी का माहौल देखा गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम कटिहार की इस पहल को जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इस दौरान कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, सिटी मैनैजर ज्योति कृष्णमुर्ति, स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार, कैलाश चौधरी, नुर अली खान, परवेज सलीम, अजीत पाण्डेय, अभिषेक सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment