प्राथमिक उपचार के बाद हुआ रेफर
तलवा चौक के समीप हादसा
बारसोई /कटिहार -आबादपुर थाना क्षेत्र के तलवा चौक के समीप सोमवार की देर रात सड़क किनारे खड़ी जुगाड़ गाड़ी से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बलतर निवासी अब्दुल सलीम और नूर सलीम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक निजी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर काज़ीटोला चौक जा रहे थे। इसी दौरान तलवा चौक के समीप उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी जुगाड़ गाड़ी से टकरा गई।
दोनों युवक का सड़क पर जा गिरा तथा खून से लथपथ देखा दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सक डॉ. करमचंद उरांव ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने को लेकर चिंता देखी गई।