पूर्व डिप्टी सीएम तथा मनिहारी विधायक ने फीता काटकर दंगल का किया शुभारंभ
मनिहारी/कटिहार – मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के बघार पंचायत के काली मंदिर मैदान में काली पुजा के अवसर पर दो दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है । दंगल कार्यक्रम का सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कर शुभारंभ किया । कुश्ती दंगल मे बिहार, झारखंड सहित विभिन्न राज्यो से एक से बढ़कर एक पहलवान ने भाग लिया ।
पूर्व डिप्टी सीएम सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने दंगल के आयोजनकर्ताओं को साधुवाद दिया । उन्होने कहा कि इस तरह का आयोजन होने से सामाज के नौजवानो मे एक उर्जा का संचार होता है। उन्होने कहा कि आगे भी इस तरह का दंगल का आयोजन होना चाहिए।
विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने भी काली मंदिर कमिटी का सराहना किया । उन्होने कहा कि पहलवानी करने से शरीर स्वस्थ होता है । मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अंजली देवी , सरपंच रामनिवास यादव उर्फ पागल यादव, मुखिया पिंटू यादव आदि लोग दंगल को सफल करने मे जुटे रहे ।