न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पुलिस अधीक्षक ने रौतारा थाना का किया निरीक्षण,लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

रौतारा थाना पहुंचे पुलिस कप्तान परिचय कुमार

कोढा/कटिहार- जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार रौतारा थाना पहुंचे। उन्होंने थाना का विस्तृत निरीक्षण किया तथा विभिन्न अभिलेखों और लंबित कांडों की गहन जांच-पड़ताल की। पुलिस कप्तान के अचानक थाना पहुंचने से पुलिस महकमे में सक्रियता देखने को मिली।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में संधारित विभिन्न पंजियों, अभिलेखों, केस डायरी और लंबित मामलों से संबंधित फाइलों का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने लंबित कांडों की वर्तमान स्थिति, अनुसंधान की प्रगति तथा मामलों के निष्पादन से संबंधित जानकारी ली। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान कार्य में तेजी लाने और लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी परिचय कुमार ने थाना की विधि-व्यवस्था, पुलिसिंग व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव का भी जायजा लिया।

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनें और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में पूरी तत्परता से काम करें।

अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।इस मौके पर रौतारा थानाध्यक्ष मन्नू ओझा सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील किए।

Share this news

Leave a Comment