न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देवघाट खगड़ा छठ कमेटी की बैठक आयोजित,नई कमेटी का हुआ गठन

किशनगंज शहर के ऐतिहासिक देवघाट खगड़ा में आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए देवघाट छठ पूजा समिति का गठन किया गया। समिति के गठन के साथ ही पर्व की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई तथा सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि देवघाट खगड़ा क्षेत्र में छठ पूजा वर्षों से श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के साथ आयोजित होती रही है। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। इसी को देखते हुए इस वर्ष भी भव्य और व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नई समिति का गठन किया गया है।


गठित समिति में विजय तिवारी एवं गोपन महंतो को संरक्षक बनाया गया है। वहीं ओम कुमार को समिति का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अजय साह एवं बबलू साहा को सौंपी गई है। जबकि सुभाष साह को सचिव चुना गया ।

इसके अलावा धर्मेंद्र साह, कन्हैया श्रीवास्तव एवं डोमा महतो को उपसचिव बनाया गया है। मनोज पोद्दार को कोषाध्यक्ष और आशीष श्रीवास्तव को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं श्रवण साह एवं लक्ष्मण पोद्दार को व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम कुमार ने कहा कि समिति के सभी सदस्य आपसी समन्वय और सहयोग के साथ छठ महापर्व को सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं बेहतर व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समिति का प्रयास रहेगा कि दोनों पर्वों का आयोजन धार्मिक परंपराओं के अनुरूप भव्य एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

Share this news

Leave a Comment