डंडखोरा/कटिहार–ई-किसान भवन सभागार में एक दिवसीय प्रखंडस्तरीय रबी महाअभियान को लेकर खेत बचाओ अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानी गुप्ता, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अविनाश कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक योगेश प्रसाद शर्मा,मुखिया प्रतिनिधि राजेन सोरेन, भाजपा नेता विजय मंडल सहित किसानों ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर शुभारंभ किया।
मंच संचालन नोडल कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार झा ने किया ।इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से नवाचार खेती अपनाने तथा कृषि वैज्ञानिकों से नये गुर सीखने की अपील की। बीएओ ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों का कम प्रयोग कर जैविक खाद के साथ प्राकृतिक खेती की ओर अपना हाथ बढ़ाएं।
इससे कम लागत में अधिक मुनाफा लिया जा सकता है।वहीं उद्यान पदाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह गठन एवं उद्यानिक खेती को लेकर चर्चा की ।कृषि वैज्ञानिक की अनुपस्थिति में बीटीएम ने रबी सीजन में की जाने वाले खेती एवं फसलों को कीटों, बीमारियों और खरपतवारों से बचाने,एकीकृत कीट प्रबंधन , जैविक खेती, बीज उपचार, और मिट्टी व पानी के सही प्रबंधन जैसी तकनीक पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
कीट प्रबंधन के लिए फेरोमेन ट्रैप का उपयोग करने पर बल दिया गया। फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले कीटों और बीमारियों की पहचान, उनके नियंत्रण के तरीके जैसे मित्र कीटों का उपयोग, फेरोमोन ट्रैप, जैविक कीटनाशक एवं रासायनिक कीटनाशकों का कम से कम उपयोग करते हुए जैविक और यांत्रिक तरीकों से कीटों पर काबू तथा रासायनिक खाद और उर्वरकों की जगह गाय के गोबर,गोमूत्र,बेसन और गुड़ से बने जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा पर विशेष रुप से चर्चा की गई।
उन्होंने बुवाई से पहले बीजों को रोगों से बचाने और अनाज के भंडारण के दौरान चूहे और कीटों से नुकसान से बचाने के तरीके एवं फसल चक्र इंटरक्रॉपिंग मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और कीटों के प्रकोप को कम करने के लिए फसल चक्र अपनाने की सलाह दी। बीटीएम ने बुआई के पूर्व मिट्टी जांच तथा बीज शोधन या बीज उपचार पर विस्तार से चर्चा की ।मौके पर एटीएम सुभाष कुमार झा किसान सलाहकार अशोक यादव,मो. शाहनवाज अहमद तनवीर आलम राम निरंजन सहित योगेन्द्र मंडल,परमानंद पोद्दार,विजय मंडल,अशोक मंडल,देवनारायण पोद्दार, अखिलेश मंडल,राजा राम साह,राजेश यादव,भजन मंडल, बिनोद मंडल आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।