न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत…लुधियाना–पूर्णिया और टाटानगर–लाभा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

कटिहार – आगामी दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इससे बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इस संबंध में कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पहली ट्रेन 04660/04659 लुधियाना–पूर्णिया फेस्टिवल स्पेशल के रूप में चलेगी। लुधियाना से यह ट्रेन 5 एवं 9 नवंबर को दोपहर 12 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी।

वापसी में पूर्णिया से 6 एवं 10 नवंबर को रात 11:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 6:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, सहरसा एवं बनमनखी सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा। इसमें कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।वहीं, दूसरी ट्रेन 08181/ 08182 टाटानगर–लाभा दीवाली एवं छठ स्पेशल के रूप में संचालित होगी। टाटानगर से प्रत्येक गुरुवार 5 से 19 नवंबर तक तीन फेरे लगाए जाएंगे।

यह ट्रेन दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 4:50 बजे लाभा पहुंचेगी। वापसी में लाभा से प्रत्येक शुक्रवार 6 से 20 नवंबर तक तीन फेरे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन सुबह 5:20 बजे रवाना होकर उसी रात 11:50 बजे टाटानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव मुरी,बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चित्तरंजन, जसीडीह, झाझा, किउल, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया एवं कटिहार सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा। इसमें स्लीपर, एसी एवं सामान्य श्रेणी के कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे।

त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों के लिए इन विशेष ट्रेनों का परिचालन काफी राहत भरा साबित होगा। खासकर कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे की इस पहल से नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने और यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यात्री इन ट्रेनों के आरक्षण एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक पोर्टल या आरक्षण काउंटर से संपर्क कर सकते हैं।

Share this news

Leave a Comment