बहादुरगंज/निसार अहमद
आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा को लेकर स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी । बैठक के दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने क्षेत्र में आयोजित काली पूजा की जानकारी जनप्रतिनिधियों से ली। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारगी व सद्भाव के साथ त्यौहार मनाएं। पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर पूजा स्थल व चौक चौराहों में पुलिस बल की व्यवस्था की जायेगी । बैठक में मुख्य रूप से पूर्व अंचल पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकुर रहमान, जदयू नेता सह नगर पार्षद बन्टी सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा, वार्ड पार्षद शितुल सिन्हा, संजय भारती, बिरेंद्र ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि सपन सिन्हा सहित दर्जनों बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।वही इस अवसर पर एकता दिवस पर आयोजित एकता परेड का भी लाइव प्रसारण किया गया जिसे सैकड़ों लोगों ने देखा ।