न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार में छह दिवसीय ‘सुरक्षित बचपन अभियान सम्पन्न

4000 बच्चों को किया गया जागरूक

कटिहार कोर्ट – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के दिशा -निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार रणवीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित छह दिवसीय ‘सुरक्षित बचपन अभियान शनिवार, 31 अक्टूबर को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। 26 अक्टूबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत कटिहार शहर के 28 चिन्हित सरकारी एवं निजी विद्यालयों में लगभग 4000 छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012, बाल अधिकारों, शारीरिक सुरक्षा तथा अच्छे-बुरे स्पर्श की पहचान के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान परिचर्चा, नाटक, चित्रकला, निबंध, नारा लेखन एवं क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को कानूनी जानकारी दी गई। अभियान का समापन हृदयगंज स्थित जयमाला शिक्षा निकेतन में आयोजित विशेष कार्यक्रम के साथ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम सह पॉक्सो न्यायालय के न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौधरी, न्यायिक दंडाधिकारी वेद प्रकाश तिवारी,लोक अदालत के सचिव कमलेश सिंह देऊ एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौधरी ने बच्चों को पॉक्सो कानून की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का यौन दुर्व्यवहार, छेड़खानी एवं गलत तरीके से स्पर्श करना गंभीर अपराध है।

उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी अनुचित व्यवहार की जानकारी विश्वसनीय वयस्कों को देने के लिए प्रेरित किया।अभियान को सफल बनाने में जिला न्यायपालिका, डीएलएसए, शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति एवं महिला विकास निगम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे अभियान की रूपरेखा तैयार करने एवं बेहतर समन्वय के साथ संचालन में लोक अदालत के सचिव कमलेश सिंह देऊ का विशेष योगदान रहा। मौके पर उप मुख्य न्याय रक्षक देव कुमार झा, केंद्र प्रशासक प्रभा पाण्डेय, अमरेश कुमार, पवन कुमार, अमन कुमार साह, अर्पिता प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य पारा विधिक स्वयंसेवक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment