न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मनिहारी पुलिस ने 32.625 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा

टोटो से शराब लेकर भेड़ियाही मोड़ की ओर जा रहा था आरोपी

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ा

मनिहारी/कटिहार – शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने 32.625 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी कृष्णा कुमार यादव (28) पिता सुदामा प्रसाद यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब ढोने में प्रयुक्त एक टोटो भी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टोटो सवार व्यक्ति अवैध विदेशी शराब लेकर भेड़ियाही मोड़ की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष संतोष झा ने पुलिस बल के साथ भेड़ियाही मोड़ के समीप पहुंचे और वाहन जांच अभियान शुरू किया।

इसी दौरान पुलिस को देखकर टोटो सवार व्यक्ति भागने लगा। हालांकि पुलिस बल के सहयोग से उसे तत्परता पूर्वक पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कृष्णा कुमार यादव बताया। इसके बाद टोटो की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें कुल 32.625 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब और टोटो को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Share this news

Leave a Comment