न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

25 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक विक्रेता गिरफ्तार

बारसोई /कटिहार – बारसोई पुलिस ने देर संध्या थाना क्षेत्र स्थित एक्शल्ला ग्राम से देशी चुलाई शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष बारसोई रंजन कुमार ने बताया कि देर संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक्शल्ला ग्राम में एक व्यक्ति के द्वारा पश्चिम बंगाल क्षेत्र से शराब लाकर अवैध रूप से बेचरहा है। सुचना पर अमल करते हुए उसी समय एक पुलिस टीम गठित की गयीं। बताये गए निशानदेही के आधार पर एक्शल्ला ग्राम में काली मंदिर के समीप छापेमारी की गईं l

छापेमारी के क्रम में एक व्यक्ति पुलिस को आते देख एक नीले रंग की बैग को बगल की झाड़ी में फेंक कर भागने का प्रयास करने लगा। परन्तु पुलिस ने उस व्यक्ति को धर दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान नीले रंग के बैग से कुल 25 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद कर ली गईं।

प्रभारी थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि धरे गए शराब विक्रेता की पहचान मुन्ना साह के रूप में हुई है। वह बारसोई थाना क्षेत्र स्थित एक्शल्ला ग्राम निवासी छविलाल साह का पुत्र बताया जा रहा है। उस पर मद्य निषेध एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई कर उसे गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment