न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

उपयोग पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल का हुआ लोकार्पण

नगर निगम कटिहार के सभागार में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

कटिहार – राज्य के सभी नगर निकायों में नागरिक सेवाओं के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने तथा सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकसित किए जा रहे उपयोग पोर्टल के अंतर्गत तैयार विभिन्न मॉड्यूल का लोकार्पण मुख्यमंत्री बिहार सरकार ने शनिवार को किया।इस अवसर पर नगर निगम, कटिहार के सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य नितेश सिंह, प्रमोद महतो, आलोक वर्मा , निगम पार्षदगण, नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।उपयोग पोर्टल के माध्यम से नगर निकायों की नागरिक सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने तथा नागरिकों को सुविधाजनक एवं समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इससे नगर निकायों के कार्यों के निष्पादन में सुगमता आएगी तथा नागरिकों को डिजिटल माध्यम से सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सहूलियत होगी।

Share this news

Leave a Comment