कटिहार – स्थानीय राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में दो महान विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने इन दोनों महान विभूतियों के अमर रहे के नारे लगाए।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष अ राज आनंद सिंह एवं नगर अध्यक्ष ब रिंकू मिश्रा ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने लौह महिला ‘आयरन लेडी’ स्व इंदिरा गांधी जी के चित्र पर एवं लौह पुरुष सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा जी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति, गरीबी हटाओ का नारा और बांग्लादेश निर्माण जैसे ऐतिहासिक फैसले उनके अदम्य साहस के प्रमाण हैं। साथ ही लौह पुरुष सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेसजनों ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत का निर्माण किया।राष्ट्रीय एकता दिवस पर हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की एकता की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।
इसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने समाहरणालय स्थित इंदिरा गांधी पार्क मे स्व इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा मे माल्यार्पण किया साथ ही पटेल चौक स्थित लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा मे माल्यार्पण अर्पित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला,शाहनवाज खान, पुतुल सिंह, सीबी सिंह, अरुण यादव, विश्वनाथ साह, पंचानंद नायक,योगेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, मो अजीज, गिरींद्र कुमार सिन्हा, रमेश प्रसाद, नितिन सिंहा, जटाशंकर झा, अमर तिवारी, अजीत झा, प्रीतम चक्रबती, मोहर्रम खान, पप्पू कश्यप, मो समीर, रोशन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।