न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

कटिहार – राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से जिला अतिथि गृह कटिहार में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार यादव एवं प्रदेश प्रधान महासचिव प्रतीक कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अंकित सिंह को जिला युवा संयोजक प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा बनाया गया।प्रदेश अध्यक्ष चंदन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आज युवा सुखा नशा आदि का शिकार होते जा रहा है जो बहुत ही चिंता का विषय है हमलोग जागरूक होकर इसे रोकने का प्रयास करें।

हमारे नेता उपेंद्र कुशवाहा भी इसे लेकर काफी चिंतित हैं और सदन में भी सरकार से इसे रोकने का आग्रह किए हैं। प्रधान महासचिव प्रतीक कुशवाहा ने कहा युवा देश का रीढ़ है हम सब सकारत्मक सोच लेकर आगे बढ़े और अपने समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करें।जिलाध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा कहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा युवा के भविष्य के लिए काफी चिंतित रहते है।

जब तक युवा आगे नहीं बढ़ेगा तब तक हमारा समाज और देश आगे नहीं बढ़ सकता है।इसके लिए उन्होंने सरकार से बिहार में कृषि को उद्योग का दर्जा एवं कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहे है।ताकि बिहार में किसानों को भी लाभ मिल सके और नौजवानों को भी काम मिल सके।श्री आनंद ने युवा को आह्वान करते हुए कहा आइए हम सब मिलकर जाति पाति,धर्म मजहब से ऊपर उठकर समाज और देश के सकारत्मक कदम उठाए।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,प्रदेश सचिव पिंकू कुमार, संतोष मेहता,पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र सुमन,जिला महासचिव दयानंद कुशवाहा,उदय सिंह,महिला जिला अध्यक्ष पुतुल देवी,अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष तापेश्वर सिंह निषाद, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह, आईटी सेल जिलाध्यक्ष नागमणि राजा, मनोज कुशवाहा,सुबोध कुशवाहा, दुर्गेश चौधरी,कुणाल सिंह, अब्दुल मन्नान, धनंजय सिंह, सत्यनारायण मेहता,मो सद्दाम सभी प्रखंड अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में युवा साथी मौजूद थे। इस अवसर पर दर्जनों युवाओं ने पार्टी का सदस्यता भी ग्रहण किया।

Share this news

Leave a Comment