न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

डीएस कॉलेज के प्राध्यापक प्रो. योगेंद्र नारायण सिंह की निधन, सांसद ने जताया शोक

कटिहार – कटिहार के वयोवृद्ध प्रखर शिक्षाविद् सह डीएस कॉलेज प्राध्यापक प्रो. योगेंद्र नारायण सिंह की 93 वर्ष की उम्र मे मृत्यु हो गई।इनके निधन पर सांसद तारिक अनवर ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक जताया। श्री अनवर ने कहा कि प्रो. सिंह साहब का कटिहार जिला बनाओ आंदोलन में अग्रणी नायक के रूप मे अहम भूमिका रही।

प्रो. वाईएन सिंह के निधन पर कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष अ राज आनंद सिंह,नगर अध्यक्ष ब रिंकू मिश्रा,पुतुल सिंह, सीबी सिंह, जटा शंकर झा, प्रीतम चक्रबर्ती आदि नेताओं ने दुःख प्रकट करते हुए शोक जताया। ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को शांति प्रदान करे एवं इस गहरी दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति परिवारजनों सहित उनके शुभेच्छुओं को दे।

Share this news

Leave a Comment