न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लंबित आवास निर्माण कार्यों पर नगर आयुक्त सख्त

लाभुकों को जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश

कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं लंबित कार्यों को पूर्ण कराने को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में नगर आयुक्त संतोष कुमार ने वार्ड संख्या 41 का निरीक्षण कर योजना के लाभुकों के आवास निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने विशेष रूप से वैसे लाभुकों को निर्देश दिया।

जिन्होंने योजना के तहत प्रथम एवं द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद अब तक अपने आवास निर्माण कार्य को पूर्ण नहीं किया है।उन्होंने संबंधित लाभुकों को विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अविलंब निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास निर्माण पूर्ण करने को कहा।

नगर आयुक्त श्री कुमार ने स्पष्ट किया कि योजना की राशि प्राप्त करने के बाद भी निर्माण कार्य लंबित रखना गंभीर विषय है। यदि संबंधित लाभुकों द्वारा निर्देशों का पालन करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है,तो उनके विरुद्ध विभागीय नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी लाभुकों से अपील की कि योजना का लाभ उठाते हुए अपने आवास निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करें,ताकि योजना का उद्देश्य साकार हो सके और पात्र परिवारों को पक्के आवास की सुविधा मिल सके।

Share this news

Leave a Comment