न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज में डीआरडीए संविदा कर्मियों ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

15 दिनों में मांगें पूरी न होने पर 17 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

प्रतिनिधि/किशनगंज

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण किशनगंज के प्रशासन शीर्ष अंतर्गत वर्ष 2007 से पदस्थापित संविदा कर्मियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है। मानदेय वृद्धि, बकाया वेतन भुगतान और सेवा समायोजन की मांग को लेकर राज्यभर के डीआरडीए कर्मियों ने 28 अक्टूबर को ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के अपर मुख्य सचिव के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखीं थी।

वहीं शुक्रवार को डीआरडीए कर्मियों ने उक्त मांगो को लेकर डीडीसी को भी विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा है।संघ के प्रमोद कुमार ने बताया कि पटना में संघ की वार्ता के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कर्मियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर 15 दिनों के भीतर ठोस निर्णय लिया जाएगा।

यदि तय सीमा के भीतर मांगों का निष्पादन नहीं हुआ, तो किशनगंज समेत पूरे बिहार के संविदा कर्मी 17 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल व सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। डीआरडीए में पदस्थापित संविदा कर्मियों में प्रमोद कुमार, दीपक गुप्ता , राजन मिश्रा, संजय सिंह, अजय कुमार सिंह, दीपक कुमार साहा ने बताया कि कर्मियों को पिछले 8 महीनों से वेतन नहीं मिला है।

वर्ष 2017 के बाद से कर्मियों के मानदेय में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की गई है, केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2022 से डीआरडीए के प्रशासन शीर्ष को भंग करने और कर्मियों को अन्य विभागों में समायोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद पिछले 5 वर्षों में राज्य के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समायोजन पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।

Share this news

Leave a Comment