न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कुरेठा,चित्तौरिया,फुलहरा पंचायत में मोक्ष धाम के निर्माण को लेकर कार्यशाला आयोजित

मनसाही/कटिहार – प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मुखिया ओर वार्ड सदस्य का एक दिवसीय मोक्ष धाम शव दाह गृह निर्माण को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया।

इस मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया ओर वार्ड सदस्य को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पदाधिकारी कटिहार के निर्देशानुसार प्रखंड के चित्तौड़िया,फुलहरा,कुरेठा पंचायत में मोक्ष धाम के लिए जगह का चयन किया गया हैं।

जहां मोक्ष धाम का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सभी पंचायत के लोग जन्म ओर मृत्यु का 24 घंटे में आवेदन पंचायत भवन में करना हैं। इस अवसर पर पंचायत सचिव प्रीतम कुमार यादव प्रखंड के विभिन्न पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्य उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment