न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

टेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त, बाइक छोड़कर फरार हुए तस्कर

हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक भी जब्त, उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई में जुटी पुलिस

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 360 बोतल नेपाली देसी शराब और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक जब्त की है। हालांकि, पुलिस को देखकर तस्कर बाइक छोड़कर फरार होने में सफल रहे।

टेढ़ागाछ थाने के अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुका है। सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र की धवेली पंचायत के वार्ड संख्या दो में नाकाबंदी कर गश्ती शुरू की। इसी दौरान पुलिस को देखकर शराब तस्कर बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान बाइक से 360 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की। इसमें रेशम लीची एवं फाइटर ब्रांड की शराब शामिल बताई गई है। पुलिस शराब और बाइक को जब्त कर थाने ले आई है।

इस मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी रोकने के लिए वाहन जांच और गश्ती अभियान तेज कर दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment