न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

उच्च माध्यमिक विद्यालय निशांद्रा में 5 दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू, प्रधानाध्यापक ने झंडोत्तोलन कर किया शुभारंभ

बहादुरगंज/किशनगंज/प्रतिनिधि

बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड किशनगंज के तत्वावधान में बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक सह मध्य विद्यालय निशद्रा में पांच दिवसीय स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरज कुमार सिंह ने विधिवत झंडोत्तोलन कर किया।


इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक एवं सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को अनुशासित एवं सम्मानजनक सेल्यूट देकर अभिवादन किया। जहाँ समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक धीरज कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना, देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व का बीजारोपण करता है। उन्होंने कहा, “यह प्रशिक्षण आपदा के समय स्वयं को सुरक्षित रखते हुए समाज की रक्षा करने की कला सिखाता है।

खेल-खेल के माध्यम से कठिन से कठिन विषयों को सरलता से समझने की कला स्काउटिंग-गाइडिंग की मुख्य विशेषता है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों को जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलता है।”


विद्यालय के सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शिविर को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर का सफल संचालन देवाशीष चटर्जी द्वारा किया जा रहा है।जहाँ देवाशीष चटर्जी ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर पांच दिनों तक चलेगा।

इसमें विद्यार्थियों को ‘प्रवेश’ कोर्स की विस्तृत जानकारी के साथ-साथ आपदा प्रबंधन, वृक्षारोपण, प्राथमिक उपचार और देश सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण व्यावहारिक गुण सिखाए जाएंगे।
जहाँ इस दौरान शिक्षक मो मेराज अनवर , मो सद्दाम हुसैन , इमरान आलम, सत्यम यादव, निगार इसरत समेत अध्ययनरत छात्र – छात्रा मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment