न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से महिला-बच्चा घायल

कुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के एसएच-77 स्टेशन रोड पर ट्रैक्टर शोरूम के समीप तेज रफ्तार सीएनजी टेंपो की चपेट में आने से महिला और पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गए। महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार टेंपो कुरसेला चौक से स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान बच्चे को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया। हादसे में तीनघरिया निवासी गुंजा देवी (48) और मलिनिया निवासी मनखुश कुमार (5) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

Share this news

Leave a Comment