न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में ई – कचरा प्रबंधन पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मनसाही /कटिहार – स्वच्छता स्पेशल चैंपियन छह के तहत ई – कचरा प्रबंधन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सियाराम यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे मॉडर्न समाज में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के बढ़ने से इलेक्ट्रॉनिक बेस्ट या ई – वेस्ट में चिंता की बात बढ़ गई हैं , हमारे द्वारा फेके गए इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के तौर पर ई – वेस्ट दुनिया भर में पर्यावरण,पब्लिक हेल्थ और इकोनामिक के लिए बड़ा खतरा हैं।

टेक्नोलॉजी में तेजी से तरक्की और प्रोजेक्ट की छोटी लाइफ साइकिल इस समस्या को और बढ़ा देती हैं । इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के बढ़ते प्रयोग से हमारे जीवन में बहुत सारे कठिनाइयों का सामना आए दिन करना पड़ता हैं । जिससे पर्यावरण का नुकसान,इंसानी सेहत का खतरा,रिसोर्स की कमी, आर्थिक असर,ग्लोबल असर, टेक्नोलॉजिकल इन्नोवेशन के साथ में कई प्रकार के कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं ।

इसलिए हमें ई – कचरा को पुनः मरम्मती करवा कर उपयोग में लाने से इसका हद तक समाधान पाने के साथ ही ई – कचरे का उचित प्रबंध करना चाहिए जिससे कम से कम छती पहुंचेगी । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में अमित कुमार,कालेश्वर साह, श्वेता सिंह,शुभांगी पराई , सुषमा देवी,योगेंद्र प्रसाद मंडल,तारकेश्वर कुमार ऋषि,सवेरा खातून सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment