न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समेली/कटिहार – प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी मध्य विद्यालयों के गणित एवं विज्ञान विषय के शिक्षक और प्रधानाध्यापक शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्वयं प्रयोग करने, मॉडल निर्माण, समस्या समाधान तथा प्रेजेंटेशन आधारित सीखने की पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, कक्षा अदला-बदली के माध्यम से सीखने की गुणवत्ता बढ़ाने की तकनीक पर भी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में गणित एवं विज्ञान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ बच्चों में नवाचार, खोजपरक सोच और वास्तविक जीवन आधारित सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना था।

प्रशिक्षकों ने बताया कि पीबीएल गतिविधियां केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इन्हें विद्यार्थियों के दैनिक जीवन, समुदाय और स्थानीय संसाधनों से जोड़कर कराया जाए, ताकि सीखना अधिक प्रभावी और स्थायी बन सके। कार्यशाला में शामिल सभी शिक्षक अब अपने-अपने विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पीबीएल आधारित प्रोजेक्ट तैयार कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू करेंगे।

इस दौरान प्रखंड तकनीकी समूह के नोडल शिक्षक नजीबुल्लाह नैयर, रवि रंजन, निहारिका कुमारी तथा संध्या कुमारी ने शिक्षकों को दीक्षा ऐप के माध्यम से एमआईपी कोर्स पूरा करने का प्रशिक्षण भी दिया।बीडीओ सह बीईओ प्रकाश कुमार ने कहा कि पीबीएल मॉडल से बच्चों में विषय के प्रति समझ गहरी होती है। शिक्षकों को इस पद्धति में निपुण बनाना विद्यालयों के लिए सकारात्मक कदम है। इससे विद्यार्थियों में समस्या समाधान, रचनात्मकता और प्रस्तुतीकरण कौशल में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी।

Share this news

Leave a Comment