लगातार तीन दिनों तक एसडीआरएफ की टीम द्वारा खोजबीन किया गया
प्राणपुर/कटिहार-प्राणपुर थाना क्षेत्र के महानंदा सिलोर घाट के समीप बीते दिन सोमवार को भैंस चाराने गये एक युवक गणेश यादव पंचायत प्राणपुर वार्ड संख्या 12 के निवासी का शव पांच दिन के बाद करीब 120 घंटे में इमामनगर महानंदा नदी के किनारे मिला। स्थानीय मछुवारों ने शव की पहचान कर परिजनों को बताया। जानकारी मिलते ही परिजन स्थानीय ग्रामीण एवं प्राणपुर पुलिस शव के समीप पहुंचकर शव की पहचान लापता गणेश यादव के रूप में की ।
पुलिस ने परिजनों से पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा। शव को देख परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को भैंस चराने गया दस वर्षीय बालक शाम को जब घर नहीं आया तो परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद महानंदा नदी में लापता होने का आशंका जताते हुए थाना अध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी को सूचना दी गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर थाना अध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी ने घटनास्थल पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों से लगातार दो घंटे देर शाम तक खोजबीन कराया गया। फिर लगातार मंगलवार, बुधवार एवं गुरूवार तक एसडीआरएफ की टीम द्वारा खोजबीन किया गया। शुक्रवार को मछुवारों द्वारा गौरीपुर पंचायत अंतर्गत इमामनगर महानंदा नदी के किनारे शव को देख पहचान लिया गया।