न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

टेढ़ागाछ पीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था का जनप्रतिनिधियों ने लिया जायजा

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला परिषद सदस्य खोसी देवी एवं जदयू जिला महासचिव जावेद आलम ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार से मुलाकात कर अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों के उपचार तथा आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

जिला परिषद सदस्य खोसी देवी एवं जदयू जिला महासचिव जावेद आलम ने कहा कि सरकारी अस्पताल आम जनता, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवा का प्रमुख केंद्र है। इसलिए अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर उचित इलाज, आवश्यक दवाइयां और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए।

उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से स्वास्थ्य व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

Share this news

Leave a Comment