कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण शिविर में आधुनिक कृषि तकनीकों और बेहतर उत्पादन के बताए गए तरीके।
टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह
प्रखंड क्षेत्र के किसानों को रबी फसलों की बेहतर खेती के प्रति जागरूक करने और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को प्रखंड कृषि कार्यालय, टेढ़ागाछ में वासंतिक रबी महाभियान के तहत कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के तौर पर जिला परिषद सदस्य खोशे देवी जिला परिषद प्रतिनिधि अकमल शमसी जदयू प्रखंड अध्यक्ष शाहिद आलम बसंत कुमार उपस्थित हुए शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे किसानों ने भाग लिया। भावेश कुमार ऊप परियोजना निदेशक आत्मा किशनगंज प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो० आदिल अनवर ने किसानों को रबी मौसम में गेहूं, मक्का, दलहन एवं तिलहन सहित विभिन्न फसलों की उन्नत खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही बेहतर उत्पादन के लिए उन्नत किस्म के बीजों का चयन, खेत की तैयारी, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, समय पर सिंचाई तथा फसलों में लगने वाले रोग एवं कीटों से बचाव के उपाय बताए गए। प्रखंड कृषि पदाधिकारी मोहम्मद आदिल अनवर ने कहा कि किसान पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठाने तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की अपील की। शिविर में कृषि विभाग के कर्मियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और खेती से संबंधित आवश्यक सुझाव दिए। अधिकारियों ने कहा कि रबी महाभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों तक कृषि संबंधी नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है, ताकि किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ कृषि उत्पादन में भी वृद्धि हो सके।
इस प्रशिक्षण शिविर से किसानों को आगामी रबी मौसम में बेहतर खेती करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिला। बीएओ ने किसान बिहार कृषि ऐप के माध्यम से अनुदानित बीज , जैसे चना, सरसों, शंकर मक्का, मटर का आवेदन कर सकते हैं।
चंदन कुमार मृदा विश्लेषण किशनगंज ,प्रखंड कृषि कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार एवं सुमंत कुमार कृषि समन्यवक, एवं सभी किसान सलाहकार सहित स्थानीय किसान भारी संख्या में उपस्थित थे