न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव यादव एवं भूमि एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कटिहार – जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के साथ किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव यादव एवं बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संगठन की मजबूती, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान की रूपरेखा के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने और आम जनता के बीच इसके संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की अपील की।

कार्यशाला में राष्ट्रीय संगठन से जुड़े अनंत नारायण मिश्रा, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक सह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, प्रदेश विस्तारक प्रवासी संजय राय एवं पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी महतो सहित कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी एवं रवि शाह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह सहित जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष तथा जिला एवं मंडल अभियान टोली के सदस्य और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, सुशासन की स्थापना तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के संकल्प के साथ अभियान को सफल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share this news

Leave a Comment