मनसाही/कटिहार – लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 पर अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान सुरक्षित बचपन अभियान ,का शुभारंभ एवं क्रियान्वयन हेतु आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में बाल संरक्षण प्रखंड समन्वयक गोपाल कुमार ने बताया कि अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के द्वारा संचालित सुरक्षित बचपन अभियान को सफल बनाने हेतु चिन्हित विद्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं ।
कार्यक्रम 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक अभियान के रूप में चलाया जाएगा । जिसके तहत मंगलवार को आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों को बताया गया की लैंगिक अपराध कई प्रकार के होते हैं,बच्चों के क्या-क्या अधिकार हैं जिसमें,बाल शोषण दुर्व्यवहार और हिंसा सुरक्षा,शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य और पोषित बचपन,बाल विवाह और बाल श्रम का विरोध कानूनी सहायता एवं न्यायालय तक पहुंच आदि बातों को बताया गया।
इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आनंद ने पोक्सो अधिनियम के बारे में विस्तार पूर्वक बच्चों को बताया ,वहीं विद्यालय के बच्चों द्वारा शपथ कार्यक्रम में शपथ लिया गया कि राष्ट्र निर्माण के लिए बाल विवाह , बाल श्रम जैसी को कुप्रथा का सक्रिय रूप से विरोध करने का शपथ लेते हैं, जीवन पर्यंत बाल विवाह को प्रथा को पूर्णता समाप्त करने का शपथ लिया । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में कालेश्वर साह,सियाराम यादव, अमित कुमार,कुमारी श्वेता सुमन, योगेंद्र कुमार मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।