न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोग गिरफ्तार

सागर चंद्रा/ किशनगंज


गस्त पर निकली टाउन थाने की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डे मार्केट छेदिया बगान निवासी करण कुमार राय (25) पिता अर्जुन राय और मनोज सोनार (40) पिता नौगेन सोनार के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी शराब के नशे में धूत होकर छेदिया बगान में हंगामा कर रहे थे। उनके हंगामे से तंग आकर किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने पर आरोपियों के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Share this news

Leave a Comment