न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 4 वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

दुर्घटना में मां और मामा घायल
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चार वर्षीय बच्चे को कुचल दिया।

सागर चंद्रा/ किशनगंज


मंगलवार सुबह मोजा बाड़ी पुल पर घटित घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्चे की मां और मामा घायल हो गए। हालांकि मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बच्चे को जीवित मानकर घायलों के साथ उसे भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक के द्वारा बच्चे को मृत घोषित करते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सपटिया बिशनपुर निवासी 4 वर्षीय अदनान पिता अब्दुल्ला अपनी मां डेजी और मामा एहसान के साथ बाइक पर सवार होकर किशनगंज आ रहा था। मोजा बाड़ी पुल पर दाह-संस्कार के लिए जा रहे एक जनाजे को साइड देने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया। जबकि बाइक सवार अदनान छिटक कर दूर जा गिरा।

इसी दौरान किशनगंज की दिशा से तेज रफ्तार जा रही ट्रेक्टर ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया। ट्रेक्टर के पिछला चक्का के अदनान के सिर पर चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मृतक की मां और मामा मामूली रूप से जख्मी हो गए।मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया।

लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे आक्रोशित लोगों के चंगुल से छुड़ा कर अपने कब्जे में ले लिया। घटना के कारण पुल पर कुछ देर के लिए जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। लेकिन पुलिस ने किसी तरह आवागमन पुनः बहाल करा दिया।

Share this news

Leave a Comment