न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

271 ग्राम मादक पदार्थ मादक एमडीएमए के साथ दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

नेपाल के एक युवक के पास नेपाली करेंसी भी हुआ बरामद

सागर चंद्रा/किशनगंज

किशनगंज में पुलिस के द्वारा मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है ।इस कारवाई में आए दिन धंधेबाज पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है।पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 271 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15600 रुपये नेपाली मुद्रा और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई कोचाधामन थाना क्षेत्र के महबूब चौक के पास की गई। मंगलवार को एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगंज के रास्ते मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप कोचाधामन की तरफ ले जाई जा रही है।

सूचना के सत्यापन के लिए एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में एएनटीएफ और कोचाधामन थाना पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक होंडा मोटरसाइकिल को रोका, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद सूटकेस से 271 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:


शाबीर अंसारी (उम्र 41 वर्ष)निवासी दमदमा बहादुरगंज, इमरान खान (उम्र 30 वर्ष) निवासी केचना, जिला- झापा (नेपाल) के रूप में की गई है।
पूछताछ में पुलिस को पता चला की पकड़े गए आरोपी मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के धंधे में शामिल हैं। जब्त मादक पदार्थ यूपी से लाया जा रहा था।जिसकी डिलेवरी कही दी जाने वाली थी।वहीं गिरफ्तार नेपाल के युवक का पौआखाली में ससुराल है।

बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है पुलिस

पुलिस अब इस रैकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए आरोपियों के मोबाइल की तकनीकी जांच कर रही है। साथ ही, अपराधियों की अवैध संपत्ति का पता लगाकर उसे जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मादक पदार्थ जब्ती के संबंध में कोचाधामन थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment