किशनगंज/सागर चंद्रा
खनन विभाग की टीम ने गस्त के दौरान अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। शहर के मोतीबाग पुल के समीप की गई कार्रवाई के दौरान चालक मौके से फरार हो जाने में सफल रहा। जांच में वाहन में 200 सीएफटी बालू लदा पाया गया। लेकिन बालू से संबंधित कोई भी कागजात नहीं पाया गया।
घटना के बाद जप्त ट्रैक्टर को टाउन थाने के हवाले कर दिया गया। खान निरीक्षक दिनेश कुमार के लिखित शिकायत पर ट्रैक्टर चालक और मालिक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खान निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर चालक और मालिक से 1,15,750 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।