न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ,नशा मुक्त बिहार का संकल्प

कटिहार – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया । इस अवसर पर राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर नशामुक्त बिहार के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

इसी क्रम में कटिहार के जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी,पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ,डीडीसी डॉ. नेहा कुमारी नगर आयुक्त संतोष कुमार, अपर समाहर्ता डाॅ.बिनोद कुमार, डीटीओ डेजी रानी, ओएसडी अभिषेक रंजन सहित अन्य पदाधिकारियों तथा कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली।

शपथ के दौरान सभी ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक नशामुक्त जीवन का संदेश पहुँचाने तथा जागरूक,सशक्त एवं नशामुक्त बिहार के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जनसहभागिता से नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।

Share this news

Leave a Comment